विकसित भारत जी राम जी जागरुकता अभियान कार्यक्रम को संबोधित करते राज्यसभा सांसद नीरज शेखर।आयोज
बलिया। विकसित भारत रोजगार गारंटी आजीविका मिशन (ग्रामीण) के तहत विकास खंड हनुमानगंज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राज्य सभा सदस्य नीरज शेखर ने कहा कि विकसित भारत जी राम जी के माध्यम से ही गांवों को विकास होगा। कृषक श्रमिक ग्राम चौपाल में विकसित भारत रोजगार गारंटी आजीविका मिशन विकसित भारत जी राम जी अधिनियम के बारे में कहा कि पहले सौ दिन ग्रामीणों को रोजगार था, अब इस अधिनियम में 125 दिन की रोजगार की गारंटी देता है। अधिनियम के तहत मज़दूरी का भुगतान पंद्रह दिनों के भीतर किए जाने को अनिवार्य किया गया है। खंड विकास अधिकारी सूर्य प्रकाश ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर राधव सिंह, संतोष पाण्डेय, निशू श्रीवास्तव, रामजीत मौर्य, अखिलेश सिंह, दुष्यंत सिंह आदि मौजूद थे। अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रितिक कुमार उर्फ बिट्टू व संचालन दीवान सिंह ने किया। संवाद