फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनबीम की छात्रा ने तीन गोल्ड मेडल किया अपने नाम

विज्ञापन
सान्या चतुर्वेदी, गोल्ड मेडल विजेता सनबीम स्कूल की छात्रा। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। सनबीम स्कूल की छात्रा व शहर कोतवाली क्षेत्र के टैगोर नगर निवासी सानिया चतुर्वेदी ने वर्ष 2020 में अपने नाम तीन गोल्ड मेडल लेकर स्कूल व जनपद का नाम रोशन किया है। यह छात्रा अपने दादा और पिता से प्रेरणा लेकर आर्मी में अधिकारी बनना चाहती है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के टैगोर नगर निवासी संतोष कुमार चतुुर्वेदी की बेटी सानिया चतुर्वेदी नगर से सटे अगरसंडा गांव स्थित सनबीम स्कूल में कक्षा 11वीं की छात्रा है। उन्होंने स्कूल में आयोजित सांग प्रतियोगिता 2020 में गोल्ड मेडल जीत जनपद का नाम रोशन किया। इसके अलावा इसी वर्ष एनसीसी एंकरिंग में भी अपने नाम गोल्ड मेडल किया। इनका कारवां यही नहीं रूका वह 93 यूपी बटालियन में फायरिंग रेंज में भी गोल्ड मेडल जीत कर स्कूल और जिले का नाम रोशन किया। सानिया ने बताया कि वह अपने दादा एसके चौबे और पिता संतोष कुमार चतुर्वेदी से प्रेरणा लेकर आर्मी में अधिकारी बन देश की सेवा करना चाहती हूं। बताया कि मेरे दादा भी सेना में थे और अब मेरे पिता भी सेना में देश की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने इसका श्रेय अपने गुरुजनों, एनसीसी के सीओ समेत समस्त अधिकारियों और अपने परिजनों को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें