बलिया। सनबीम स्कूल ने उपलब्धियों में एक और कड़ी जोड़ते हुए एनसीसी की संबद्धता हासिल की है। यह जिले का पहला प्राइवेट स्कूल है, जिसे 93 एनसीएसी बटालियन की सदस्यता प्राप्त करने का गौरव हासिल हुआ है। अब सनबीम के छात्र गुणवत्तापरक शिक्षा के साथ-साथ नेतृत्व एवं देशभक्ति का जज्बा भी सीख सकेंगे। प्रथम वर्ष होने के कारण विद्यालय को एनसीसी में 40 सीट की मान्यता मिली है।
इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष संजय कुमार पांडेय एवं सचिव अरूण कुमार सिंह ने प्रसन्नता जताई है। सनबीम के निदेशक डा. कुंवर अरुण सिंह ने इसे अविस्मरणीय बताते हुए कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता के साथ ही बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय सदैव प्रयत्नशील हैं। अब हमारी जिम्मेदारी और भी बढ़ गई है। संस्थान को छात्रों देश सेवा के लिए प्रशिक्षित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। श्री सिंह ने कहा कि इसके अलावा भारतीय डाक विभाग द्वारा स्कूल फिलैटेलिक क्लब की सदस्यता मिली है। यह विद्यालय के लिए गौरव की बात है। उन्होंने इसे प्रधानाचार्या सीमा और सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों के परिश्रम का प्रतिफल बताया।