फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूबे की सरकार कर्मचारियों की नहीं है हितैषी

Wed, 28 Sep 2016 08:03 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग के संघ भवन में बेमियादी हड़ताल पर बैठकर नारेबाजी करते डिप्लोमा इंजीनियर्स।
विज्ञापन
उप्र डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर बुधवार को जनपद के समस्त डिप्लोमा इंजीनियरों ने दूसरे दिन भी अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखा। इस मौके पर उन्होंने अपनी मांगों को सरकार न माने जाने तक धरने  पर बैठने का संकल्प दोहराया। कहाकि सूबे की सरकार कर्मचारियों की हितैषी नहीं है। 
विज्ञापन



धरना सभा को संबोधित करते हुए अध्यक्ष मनोज मोहन शर्मा ने कहा कि जब तक ग्रेड वेतन 4800 रुपये करने तथा तीस लीटर पेट्रोल की धनराशि वाहन भत्ता और सात से 14 वर्ष तथा 20 वर्ष के उपरांत प्रोन्नति वेतन दिए जाने एवं अन्य मांगों पर मुख्य सचिव स्तर से गठित उच्च स्तरीय समिति की  संस्तुतियों पर शासनादेश निर्गत नहीं होने तक यह हड़ताल जारी रहेगा।

कर्मचारी संयुक्त परिषद के मंडल अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय ने कहा कि सूबे  के लोकप्रिय मुख्यमंत्री जिस क्षेत्र में अपने को एक नंबर मान रहे है। वहीं डिप्लोमा इंजीनियर जो तेजगति से चलने वाले उन्हीं की गति को रोक रहे हैं।  यह बात खेद जनक है। डिप्लोमा इंजीनियर्स और हक के लिए कर्मचारी संगठन पुरजोर समर्थन करता है। हड़ताल को संबोधित करने वालों में जीउत प्रसाद,  ब्रजेश सिंह, पीपी राय, सत्यवान सिंह, सुमन आदि लोगों ने संबोधित किया।  अध्यक्षता मनोज मोहन शर्मा एवं संचालन प्रशांत कुमार ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें