फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों के एक गुट का कॉलेज में हंगामा

Thu, 20 Oct 2016 10:15 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
कमला देवी बाजोरिया डिग्री कालेज में विभिन्न मांगों को लेकर अनशन पर बैठे छात्रनेता अंकित कुमार सिंह साथ में कालेज के अन्य छात्र।
विज्ञापन
श्री बजरंग स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दादर आश्रम सिकंदरपुर में हो रहे छात्रसंघ चुनाव से पहले ही गुरुवार को छात्रों के एक गुट ने कॉलेज परिसर में पहुंचकर जमकर हंगामा किया। छात्र नेता व उनके समर्थक विद्यालय के प्राचार्य शिवबहादुर सिंह से छात्रसंघ चुनाव निरस्त करने की मांग कर रहे थे। इसे मानने से इनकार करने पर छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर तोड़फोड़ तथा कुर्सी व बेंच में आग लगा दी।
विज्ञापन


इसकी सूचना मिलने पर पहुंचे  क्षेत्राधिकारी श्यामदेव ने घटनास्थल का मौका मुआयना  किया और चुनाव अधिकारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दिया। श्री बजरंग स्नातकोत्तर महाविद्यालय दादर आश्रम में छात्रसंघ चुनाव में इस  बार विद्यालय प्रशासन ने प्रत्याशियों की सूची फोटो सहित प्रकाशित कर दी थी। बताया जाता है कि एक छात्र नेता ने अपने नाम के ही दूसरे छात्र की मार्कशीट का इस्तेमाल किया था।

पिछले बार के चुनाव के दौरान हुई गड़बड़ी से सबक लेते हुए  महाविद्यालय प्रशासन ने इस बार फोटो सहित चुनाव लड़ रहे छात्र नेताओं की सूची प्रकाशित कर विद्यालय गेट पर चस्पा कर दी।  इसमें प्रशासन से उस छात्रनेता की फोटो प्रकाशित क र दी जिसकी मार्कशीट लगी हुई थी। यह सूची सोशल मीडिया पर  वायरल  हो गई।
विज्ञापन


इससे नाराज गुरुवार को छात्रनेता व उनके समर्थक कॉलेज  में पहुंच गए तथा प्राचार्य विजय बहादुर सिंह से चुनाव निरस्त करने की मांग करने  लगे।  प्राचार्य के नहीं मानने पर छात्रों के गुट ने विद्यालय कैंपस में एक जगह एकत्रित कर रखे गए कुर्सी  और मेज में पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। साथ ही ऑफिस में रखे कुर्सी व मेज  को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

बाद में पहुंचे क्षेत्राधिकारी सिकंदरपुर  श्यामदेव के साथ खेजुरी सिकंदरपुर व पकड़ी थाने की फोर्स ने विद्यालय पहुंच   गई तथा शांति व्यवस्था कायम किया। बाद में चुनाव अधिकारी डॉ अशोक कुमार   यादव की तहरीर पर पुलिस ने आधा दर्जन नामजद व दर्जनभर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें