फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: इतिहास के सवालों में उलझे परीक्षार्थी, हिंदी के प्रश्न रहे आसान

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। उत्तर प्रदेश में बीएड की प्रवेश परीक्षा जिले के 27 केंद्रों पर दो पालियों में सम्पन्न हुई। परीक्षा देकर बाहर निकले अधिकतर परीक्षार्थियों ने बताया कि इतिहास के सवालों ने उलझाया। वहीं, हिंदी के प्रश्न आसान रहे।
विज्ञापन

प्रथम पाली की परीक्षा सुबह नौ बजे से 12 बजे तक एवं द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से पांच बजे तक हुई। जिले में परीक्षा के लिए कुल 12261 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। प्रथम पाली व दूसरे पाली में 10858 परीक्षार्थी पहुंचे। दोनों पाली में 1403 ने परीक्षा छोड़ दी।
परीक्षा में प्रवेश पत्र और आधार कार्ड दिखाने के बाद ही छात्रों को प्रवेश मिला। सीसी कैमरे की निगरानी में परीक्षा हुई।
प्रश्न पत्र स्टेटिक मजिस्ट्रेट की देखरेख में वितरित किया गया। साथ ही उत्तर पुस्तिका सील किया गया। वहीं, केंद्र के बाहर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम रहा। पहली पाली में सामान्यज्ञान व भाषा दूसरी पाली में अभिरुचि परीक्षण, विषय योग्यता, काला विज्ञान, वाणिज्य, कृषी की परीक्षा हुई।
विज्ञापन

शहर के टीडी कॉलेज व टाउन इंटर कालेज में परीक्षा के लिए सुबह छह बजे से छात्र छात्राओं की भीड़ जुटने लगी। आठ बजे से परीक्षा केंद्रों के बाहर लंबी लाइन लग गई। नौ बजे से पहली पारी की परीक्षा शुरू हो गई। नकलविहीन और निष्पक्ष परीक्षा संपन्न कराने के लिए केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहें। परीक्षा में परीक्षार्थियों को इतिहास के प्रश्नों ने उलझा दिया। जबकि हिंदी के प्रश्न आसानी से हल कर सके। देश के संविधान के बारे लिखने के लिए आया था। माइनस मार्क को लेकर परीक्षार्थी परेशान दिखे, तीन सवाल में दो गलत करने पर तीसरा का नंबर कट जाएंगे। छात्रों ने कहा कि परीक्षा का परिणाम 80 के ऊपर ही रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें