फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं ने गीत-नृत्य से बांधा समां

Sun, 20 Dec 2015 10:17 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के काजीपुरा स्थित क्रिसेंट पब्लिक स्कूल में रविवार को वार्षिकोत्सव समारोह आयोजित किया गया। जिसमें स्कूल के छात्र-छात्राओं ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इस दौरान स्कूल की छात्राओं ने मनोहारी नृत्य प्रस्तुत कर वाहवाही लूट ली।
विज्ञापन


समारोह के मुख्य अतिथि प्रबंधक डा. अशफाक अहमद ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। प्रेयर से शुरू हुए कार्यक्रम में नर्सरी डांस, रैबिट डांस प्रस्तुत किया। जबकि छात्राओं ने गाया कि दिल है छोटा सा, छोटी सी आशा...। इसी क्रम में छात्राओं ने गाया कि आओ तुम्हें चांद पर ले जाएं।

कक्षा दो के छात्रों ने चिकेन डांस प्रस्तुत किया। कक्षा दो व तीन की छात्राओं ने फादर क्रिसमस पर गीत प्रस्तुत किया। इस मौके पर प्रबंध निदेशक अशद अहमद, प्रधानाचार्य ए. जान, तबस्सुम, श्वेता, कोमल, रेनु, विकास, डीएन पांडेय, विकास कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


 मुख्य अतिथि डा. अहमद ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ्य मानसिक विकास के लिए पढ़ाई के साथ-साथ गीत और संगीत का जुड़ाव होना चाहिए। छात्र-छात्राओं के लिए नृत्य भी एक अच्छा योग है। इससे शरीर स्वस्थ रहता है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें