फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शक्ति प्रदर्शन के दौरान छात्रगुटों में मारपीट

Fri, 05 Dec 2014 11:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
टीडी कालेज में छात्रसंघ अध्यक्ष के दो प्रत्याशियों की ओर से शुक्रवार को शक्ति प्रदर्शन के लिए जुलूस निकाला गया था। इस दौरान आमने-सामने होने पर छात्रगुटों के बीच जमकर मारपीट होने लगी।
विज्ञापन


इसमें एक छात्रनेता को भी चोट लग गई। इस दौरान सूचना पर पहुंची पुलिस छात्रों को खदेड़कर पीटने लगी। उधर घायल छात्रनेता मारपीट करने वालों पर कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठ गया।

छात्र पुलिस प्रशासन विरोधी नारे लगाने लगे। मौके पर एसडीएम और सिटी मजिस्ट्रेट भी पहुंच गए। कोतवाल ने कार्रवाई का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया।

अध्यक्ष पद के दो प्रत्याशियों अजय कुमार यादव और चंदन कुमार यादव की ओर से कालेज में ही जुलूस निकाला गया था। किसी बात को लेकर आमने-सामने आने पर दोनों के समर्थक भिड़ गए और मारपीट होने लगी।
विज्ञापन


मारपीट में ही एक छात्रनेता कृष्ण प्रताप सिंह घायल हो गया। मारपीट की सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही पुलिस कर्मी पहुंच गए और परिसर में छात्रों पर लाठीचार्ज कर दिया।

 पुलिस के लाठी भांजते ही कालेज में भगदड़ मच गई। छात्र जहां थे, वहीं जान बचाकर भागने लगे। पूरा कालेज परिसर थोड़ी ही देर में खाली हो गया।

 जबकि मारपीट के बाद छात्रनेता कृष्णा प्रताप सिंह समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए। शहर कोतवाल अजय राय ने दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया तो धरना समाप्त किया।

 कालेज पर पहुंचे एसडीएम बच्चा लाल मौर्य और सिटी मजिस्ट्रेट राम सिंह वर्मा तथा महाविद्यालय के चीफ प्राक्टर केके मिश्र, प्राचार्य वीके सिंह के बीच कालेज के माहौल को लेकर एक घंटे तक वार्तालाप हुई। कालेज में पीएसी तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें