फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रवृत्ति बंद किए जाने का विरोध

Fri, 05 Dec 2014 11:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय समाज पार्टी सुहेलदेव के तत्वावधान में छात्रवृत्ति बंद किए जाने का विरोध में शुक्रवार को भासपा कार्यकर्ताओं ने जेल भरों आंदोलन के तहत धरना दिया व सभा की।
विज्ञापन


इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर शासन-प्रशासन के विरोध में नारेबाजी   की। तत्पश्चात सिटी मजिस्ट्रेट    को अपनी मांगों से संबंधित     ज्ञापन सौंपा।

इस अवसर पर धरना सभा को संबोधित करते हुए सालिक यादव ने कहा कि कक्षा एक से आठ तक की छात्रवृति बंद कर केंद्र व राज्य सरकार ने बच्चों की शिक्षा के साथ अन्याय किया है।
विज्ञापन


यदि निरस्त करना है तो सांसद व विधायकों का पेंशन निरस्त करना चाहिए था। सरकार जनता के साथ हर क्षेत्र में धोखाधड़ी कर रही है।

 कभी किसानों के नाम पर तो कभी गरीबी रेखा कार्ड के नाम पर अधिकारी व कर्मचारी मनमानी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कही कानून व्यवस्था नाम की चीज नहीं रह गई है।

 हर जगह लूट-खसोट तथा भ्रष्टाचार का बोलबाला है। प्रदेश में कोई व्यक्ति  सुरक्षित नहीं रह गया है।

 प्रदेश में राहजनी, मारपीट, हत्या रोजमर्रा का विषय बन चुका है। प्रदेश में बिजली, खाद, पानी, बीज किसानों को समय पर उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।

 जिसके कारण किसान बेहाल हैं और सरकार जनता के धन को योजनाओं के नाम पर लूट खसोट में मशगुल है। इस मौके पर पार्टी के सदस्यगण उपस्थित रहे। अध्यक्षता जनार्दन राजभर एवं संचालन गणेश चौरसिया ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें