फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: छात्रसंघ चुनाव के लिए छात्रों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
छात्रवृ​त्ति, छात्रसंघ चुनाव सहित अन्य मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में धरना पर बैठे छात्र।स - फोटो : मोहनगंज थाने में पकड़े गए पशु तस्करी के आरोपी।
विज्ञापन
बलिया। छात्रों ने छात्रवृत्ति पर अनिवार्य कानून और छात्र संघ चुनाव के लिए समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रनेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मिला और ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

समाजवादी छात्रसभा के तत्वावधान में छात्रों ने नगर के टीडी कालेज से जुलूस निकालकर नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां छात्रनेताओं ने अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी किया। इस मौके पर उपस्थित छात्रों को संबोधित करते हुए सछास के जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह ने कहा कि बागी धरती से हम छात्र छात्र संघ बहाली और छात्रवृत्ति अनिवार्य कानून की मांग प्रदेश सरकार से लेकर ही दम लेंगे।कहा कि यह हम सभी छात्रों का अधिकार है।इसकी शुरुआत बागी बलिया की धरती से हो चुकी है। इसकी गुंज अब पूरे प्रदेश में गुंजेगी। आंदोलन में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष अवनीश कुमार यादव ने कहा कि बागी बलिया ने देश को हमेशा संदेश देने का काम किया है। बागी बलिया की धरती से उठी यह छात्रों की मांग पूरे प्रदेश में गूंजेगी। इस मौके पर सत्यम तिवारी,अखिलेश यादव, अमन सिंह, अनुराग, दिग्विजय, अजित पासवान, रोहित व सैकड़ों युवा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें