दीप प्रज्ज्वलित करते मुख्य अतिथि सांसद भरत सिंह।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बलिया। सतीशचंद्र कालेज में मंगलवार को छात्रसंघ उद्घाटन तथा स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सांसद भरत सिंह तथा सदर विधायक आनंद स्वरूप शुक्ला, बैरिया सुरेंद्र सिंह, प्राचार्य डा. अशोक उपाध्याय ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस दौरान सांसद भरत सिंह ने छात्रसंघ भवन के पुर्ननिर्माण के लिए 15 लाख तथा कैंपस में 11 सोलर लाइट लगवाने की घोषणा की।छात्रसंघ उद्घाटन समारोह के बतौर मुख्य अतिथि सांसद भरत सिंह ने कहा कि छात्रसंघ राजनीति की प्रथम नर्सरी है। यहीं से छात्रों के भविष्य का निर्माण होता है।
सदर विधायक आनंद स्वरूप शुक्ला ने कहा कि जो संघर्ष की राह पर चलते है। वहीं राह बदलते है। इस मौके पर छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष विशाल प्रताप सिंह, प्रेमप्रकाश सिंह पिंटू, अनिल राय, अमृत सिंह डिंपल, अंजनी लाल चौबे, शैलेंद्र सिंह शैलू, अवनीश चौबे, राकेश गुप्ता, विनोद सिंह यादव आदि ने संबोधित किया। संचालन छात्रनेता विवेक कुमार सिंह तथा आभार छात्रसंघ के अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने किया।