फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia : छात्रा के साथ छेड़खानी, विरोध करने पर चाकू से हमला, आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

Tue, 07 Jan 2025 09:20 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

छेड़खानी का विरोध करने पर धारदार हथियार से हमला करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना बांसडीह रोड थाना क्षेत्र की है। विद्यालय जा रही युवती के साथ पहले युवक ने छेड़खानी की फिर उस पर हमला किया जिसके बाद घायल युवती को अस्पताल ले जाया गया। युवती को बचाने आए दो अन्य लोगों पर भी इसने हमला किया।  
 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के एक गांव में पढ़ने जा रही एक छात्रा के साथ युवक मे छेड़खानी की। विरोध करने पर युवक ने छात्रा पर चाकू से हमला कर दिया। इससे किशोरी घायल हो गई। पुलिस ने छात्रा के पिता की तहरीर पर एक युवक के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। 

विज्ञापन


मंगलवार को थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी विद्यालय पढ़ने जा रही थी। विद्यालय के समीप पहुंची थी कि पहले से घात लगाए बैठा युवक उससे छेड़खानी करने लगा। किशोरी के विरोध करने पर युवक ने छात्रा के ऊपर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी धर्मेंद्र साहनी ने गांव के दो लोगों पर भी हमला कर घायल कर दिया।

आसपास के लोगों ने घायल छात्रा को जिला अस्पताल में इलाज कराया। थानाध्यक्ष अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि पुलिस ने सलेमपुर गांव निवासी आरोपी युवक धर्मेंद साहनी के खिलाफ हत्या के प्रयास, छेड़खानी व पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर संबंधित धारा के अंतर्गत चालान कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें