बलिया। केंद्र सरकार के देश में यूजीसी 2026 में संशोधन के खिलाफ छात्र नेताओं ने हनुमानगंज में शनिवार को राज्यसभा सदस्य नीरज शेखर को पत्रक सौंपा।
आरोप लगाया कि सामान्य वर्ग के छात्र-छात्राओं के साथ भेदभाव का आरोप लगाया। कहा कि सरकार का यह निर्णय किसी भी तरह देशहित में उचित नहीं है। पहले से जो व्यवस्था चल रही थी वह लोकतंत्र के लिए सही था। सरकार का यह निर्णय पूरी तरह से सामान्य वर्ग के खिलाफ है। देश के प्रधानमंत्री हर मंच पर सबका साथ सबका विकास का नारा देते है ऐसे में विकास में सामान्य वर्ग के शिक्षार्थी से भेद-भाव क्यों।
सरकार के निर्णय से छात्रों में आक्रोश व्याप्त है।
यूजीसी में बदलाव के लिए सांसद को सौंपा ज्ञापन: बलिया। भाजपा नेता राणा कुणाल सिंह ने केंद्र सरकार की ओर से यूजीसी में किए बदलाव को लेकर राज्यसभा सदस्य नीरज शेखर को पत्र सौंपा है। इसमें मांग की है कि यह जनहित में ठीक नहीं है।
आरोप लगाया कि सामान्य वर्ग के छात्र-छात्राओं को इस बदलाव से हानि होगी। मांग की कि सामान्य वर्ग के छात्र-छात्राओं की इस समस्या को संशोधन कराया जाय। संवाद