फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएचओ के स्थानांतरण को लेकर शहीद स्मारक पर छात्रनेताओं का क्रमिक अनशन

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। शहीद स्मारक पर सोमवार को बैरिया एसएचओ के स्थानांतरण सहित सात सूत्रीय मांगों को लेकर छात्रनेताओं ने क्रमिक अनशन शुरू किया। छात्रनेताओं का आरोप था कि शहीद स्मारक के बगल में क्रमिक अनशन पर बैठने के लिए लगाए गए शामियाना को हम लोगों के पहुंचने के पहले ही पुलिस ने उखड़वा कर फेकवा दिया था।
विज्ञापन

बता दें कि क्रमिक अनशन पर बैठे अनशनकारियों से पुलिस विभाग के उप निरीक्षकों ने मौके पर पहुंचकर बिना परमिशन के अनशन पर बैठने से मना करते हुए उनसे पत्रक देकर वापस लौट जाने का अनुरोध किया और दबाव भी बनाया लेकिन अनशनकारी टस से मस नहीं हुए और अपनी जिद पर अड़े रहे। उनका कहना था कि पुलिस छात्रों का उत्पीड़न कर रही है। हम लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। हमारी मांगें पूरी हो जाए, हम लोग यहां से चले जाएंगे। अनशन स्थल पर पहुंचे उप जिलाधिकारी बैरिया सुरेश कुमार पाल और क्षेत्राधिकारी चंद्रकेश सिंह ने अनशनकारियों से बात की। उनकी बातें सुनने के बाद उप जिलाधिकारी ने कहा कि मेरे स्तर से जो भी कार्यवाही हो सकती है, वह जांच कर करेंगे लेकिन अनशनकारी एसएचओ के स्थानांतरण की मांग को लेकर अड़े रहे और क्रमिक अनशन के लिए निर्धारित समय के बाद घरों को लौट गए। छात्र नेताओं ने चेतावनी दी कि दो दिन अनशन के बाद अगर हमारी मांगे पूरी नहीं होती है तो तीसरे दिन से अनशन शुरू किया जाएगा। क्रमिक अनशन पर बैठने वालों में रवि मौर्या, मुकेश यादव, लाल बहादुर शास्त्री, अमित कुमार शर्मा, अमित यादव, राजकुमार यादव, राजीव यादव, कृष्णा साह, प्रदीप गुप्ता आदि रहे। अनशन स्थल पर एसएचओ संजय त्रिपाठी, उप निरीक्षकों के अलावा काफी संख्या में पुलिस के जवान मौजूद रहे।
अनशन गैर कानूनी, होगी कार्रवाई
बैरिया। क्षेत्राधिकारी चंद्रकेश सिंह ने कहा कि कोरोना संक्रमण के चलते क्रमिक अनशन या किसी तरह के प्रदर्शन की अनुमति नहीं है। अनशन पर बैठना गैरकानूनी है। इन लोगों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें