फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: स्कूल में खिचड़ी खाने के बाद छात्रा की मौत, भोजन सामग्री के सैंपल जांच के लिए भेजे 

Thu, 04 Mar 2021 12:21 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
विज्ञापन
खिचड़ी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social media
विज्ञापन

बलिया जिले के बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय जैदोपुर में बुधवार की दोपहर में एक छात्रा की खिचड़ी खाने के बाद बेहोश हो गई। घटना के बाद विद्यालय में हड़कंप मच गया। तुरंत छात्रा गुंजन (5) को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


विद्यालय पहुंचकर छात्रा के परिजनों ने हंगामा किया। पुलिस के साथ बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी भी स्कूल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। बच्ची के शव का पोस्टमार्टम होने के बाद स्कूल से भोजन सामग्री के सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं। बीईओ की जांच रिपोर्ट पर बीएसए ने प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर दिया है।

बीएसए शिवनारायण सिंह का कहना है कि विद्यालय में 34 बच्चों ने एमडीएम की खिचड़ी खाई थी, जिनमें गुंजन को छोड़कर सभी सामान्य हैं। प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आया है कि गुंजन घर से बेर लेकर आई थी और खाना खाने के बाद खा रही थी, जो उसके गले में फंस गया, जिससे उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें