बलिया। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल पर नन्दगंज-गाजीपुर सिटी खंड के दोहरीकरण के परिप्रेक्ष्य में 13 मार्च से प्री-नॉन इंटरलाकिंग, 21 से 25 मार्च तक नॉन-इंटरलाकिंग कार्य तथा 5 मार्च से गाजीपुर सिटी स्टेशन पर तीसरी लाइन के लिए ब्लॉक लिए जाएंगे। इसके कारण विशेष गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन एवं नियंत्रण किया गया है। इसकी जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे के पीआरओ अशोक कुमार ने दी।
उन्होंने बताया कि जो ट्रेनों का शार्ट टर्मिनेट किया गया है उनमें 05, 08, 12, 15, 19 एवं 22 मार्च को आनन्द विहार टर्मिनल से चलने वाली आनन्द विहार टर्मिनल-गाजीपुर सिटी विशेष गाड़ी औड़िहार जं. पर शार्ट टर्मिनेट होगी। जबकि 06, 09, 13, 16, 20 एवं 23 मार्च को गाजीपुर सिटी से चलने वाली गाजीपुर सिटी-आनन्द विहार टर्मिनल विशेष गाड़ी औड़िहार जं. से चलायी जाएगी। इसके अलावा 05, 07, 12, 14, 19 एवं 21 मार्च को बान्द्रा टर्मिनल से चलने वाली बान्द्रा टर्मिनल-गाजीपुर सिटी विशेष गाड़ी औंड़िहार जं. पर शार्ट टर्मिनेट होगी। जबकि 07, 09, 14, 16, 21 एवं 23 मार्च को गाजीपुर सिटी से चलने वाली गाजीपुर सिटी-बान्द्रा टर्मिनल विशेष गाड़ी औड़िहार जं. से चलायी जाएगी। बताया कि 04, 06, 07, 09, 11, 13, 14, 16, 18, 20, 21 एवं 23 मार्च को आनन्द विहार टर्मिनल से चलने वाली आनन्द विहार टर्मिनल-गाजीपुर सिटी विशेष गाड़ी औड़िहार जं. पर शार्ट टर्मिनेट होगी।
जबकि 05, 07, 08, 10, 12, 14, 15, 17, 19, 21, 22 एवं 24 मार्च को गाजीपुर सिटी से चलने वाली गाजीपुर सिटी-आनन्द विहार टर्मिनल विशेष गाड़ी औंड़िहार जं. से चलायी जायेगी। इसके अतिरिक्त 07, 14 एवं 21 मार्च को कोलकाता से चलने वाली कोलकाता-गाजीपुर सिटी विशेष गाड़ी बलिया स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट होगी। जबकि 08, 09, 15 एवं 22 मार्च को गाजीपुर सिटी से चलने वाली गाजीपुर सिटी-कोलकाता विशेष गाड़ी बलिया स्टेशन से चलायी जायेगी। पीआरओ ने बताया कि इसके अलावा जिन ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन किया गया है। उनमें 12 से 19 मार्च तक तथा 23 एवं 24 मार्च को लोकमान्य तिलक टर्मिनल से प्रस्थान करने वाली लोकमान्य तिलक टर्मिनल-जयनगर विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग औड़िहार-भटनी-छपरा के रास्ते चलायी जायेगी। जबकि 12, 14, 19 एवं 21 मार्च को आनन्द विहार टर्मिनस से प्रस्थान करने वाली आनन्द विहार टर्मिनस-रक्सौल विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग औंड़िहार-मऊ-फेफना-छपरा के रास्ते चलायी जायेगी।
इसके अलावा 13 एवं 20 मार्च को छपरा से प्रस्थान करने वाली छपरा-दिल्ली विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग फेफना-मऊ-औड़िहार के रास्ते चलायी जायेगी। जबकि 13 से 24 मार्च तक नई दिल्ली से प्रस्थान करने वाली नई दिल्ली-जयनगर विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग औड़िहार-भटनी-छपरा के रास्ते चलायी जायेगी। साथ ही 14 एवं 21 मार्च को दिल्ली से प्रस्थान करने वाली दिल्ली-छपरा विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग फेफना-मऊ-औड़िहार के रास्ते चलायी जायेगी। जबकि 16, 18 एवं 23 मार्च को आनन्द विहार टर्मिनल से प्रस्थान करने वाली आनन्द विहार टर्मिनस-रक्सौल विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग औड़िहार-मऊ-फेफना-छपरा के रास्ते चलायी जायेगी।
इसके अलावा 17 एवं 24 मार्च को छपरा से प्रस्थान करने वाली छपरा-सूरत विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग छपरा-भटनी-औड़िहार के रास्ते चलायी जायेगी। जबकि 17 एवं 24 मार्च को आनन्द विहार टर्मिनस से प्रस्थान करने वाली आनन्द विहार टर्मिनल-रक्सौल विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग औड़िहार-मऊ-फेफना-छपरा के रास्ते चलायी जायेगी। 25 मार्च को बलिया से प्रस्थान करने वाली बलिया-आनन्द विहार टर्मिनस विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग फेफना-मऊ-औंड़िहार के रास्ते चलायी जायेगी। पीआर ओ ने बताया कि जिन गाड़ियों को नियंत्रण में लिया गया है। उनमें 20 मार्च को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से चलने वाली लोकमान्य तिलक टर्मिनस-जयनगर विशेष गाड़ी मार्ग में 15 मिनट नियंत्रित करके चलायी जायेगी। जबकि 22 मार्च को लोकमान्य तिलक टर्मिनल से चलने वाली लोकमान्य तिलक टर्मिनल-जयनगर विशेष गाड़ी मार्ग में 25 मिनट नियंत्रित करके चलायी जायेगी।