फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कला पर्व में छात्र अव्वल

Wed, 06 Jan 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
 संकुल कला पर्व में सरस्वती शिशु विद्यामंदिर मठ नागाजी भृगु आश्रम के 28 छात्रों ने अलग-अलग प्रतियोगिता में श्रेष्ठता साबित किया है। जबकि दो छात्रों ने द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया है। अव्वल छात्रों का सम्मान समारोह नागाजी मठ में बुधवार को आयोजित किया गया।
विज्ञापन



नगर के जगदीशपुर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में चार और पांच जनवरी को दो दिवसीय संकुल कला पर्व का आयोजन किया गया था। जिसमें सरस्वती शिशु मंदिर मठ नागाजी के बच्चों ने 75 फीसदी अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।


 जिसमें 31 में 28 छात्र-छात्राओं ने प्रथम तथा एक द्वितीय और एक तीसरे स्थान पर रहा। ये प्रतिभागी आगामी 11 और 12 जनवरी को प्रांतीय कला वर्ग गोरखपुर में सहभाग करेंगे।
विज्ञापन


शास्त्री गायन में शिवांगी शुक्ला, लोकगीत में पूजा गुप्ता, भजन गायन में स्वेता गुप्ता, शास्त्री नृत्य में आस्था पांडेय, भावनृत्य में रिद्धि तिवारी, तबला और हार्मोनियम वादन कोमल गुप्ता, काव्यावली में वैभव दूबे, रंगोली में अंजनी चौबे, कला में अनन्या गुप्ता, गीता श्लोक में अतुलकुमार गुप्ता, भाषण में निशांत चतुर्वेदी, लोकनृत्य में ज्योति गुप्ता, रितिका पांडेय, काजल यादव, दीक्षा ठाकुर, ममता, कुमकुम पांडेय, पूजा मिश्र और दीक्षा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।



ढोलक वादन में अदिति मिश्रा द्वितीय तथा देशभक्ति गीत में अनन्या शुक्ला और सोनल यादव ने तीसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। प्रबंधक रामकुमार तिवारी एवं प्रधानाचार्य बजरंग प्रताप सिंह ने बच्चों की उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


 इसीक्रम में सरस्वती बालिका विद्यामंदिर रामपुर उदयभान की बहनों ने भी संकुल कला पर्व में अपना स्थान बनाकर स्कूल का गौरव बढ़ाया है। लोकनृत्य में शिखा सिंह, वर्तिका, शिवांगी, पूजा, संध्या, निशा भी प्रथम स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें