फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मी के निलंबन का दिया आदेश

Wed, 06 Jan 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी शरद कुमार सिंह बुधवार को बेसिक शिक्षा का हाल जानने क्षेत्र में निकले। उन्होंने तीन कस्तूरबा गांधी विद्यालयों तथा कई प्राथमिक विद्यालयों का हाल देखा। इस दौरान कहीं एमडीएम नहीं बना मिला तो कहीं अध्यापक हस्ताक्षर बनाकर गायब मिले।
विज्ञापन



स्कूल परिसर में गंदगी मिलने पर सुखपुरा व खेजुरी के सम्बन्धित सफाईकर्मी को निलंबित करने का भी आदेश दिया। गायब मिलने वालों से स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी अपने औचक निरीक्षण के दौरान कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सुखपुरा पहुंचे।


वहां हाजिरी रजिस्टर चेक करने के बाद स्टोर रूप में भी जाकर राशन की गुणवत्ता को परखा। कहा कि भोजन में प्रयोग होने वाली कोई भी सामग्री ब्रांडेड होनी चाहिए। वहीं बगल में स्थित प्राईमरी पाठशाला व आदर्श बालिका निकेतन को भी देखा।
विज्ञापन



 इस दौरान परिसर में भारी गंदगी होने पर विफरे डीएम ने सम्बन्धित सफाईकर्मी को निलम्बित करने की बात कही। साथ ही अध्यापकों को भी कड़ी फटकार लगाते हुए चेतावनी भी दी। इसके बाद खेजुरी कस्तूरबा गांधी स्कूल पर गये और वहां सभी अभिलेखों व एमडीएम की जांच की।


 इस दौरान पाया कि अध्यापिका संध्या सिंह बगैर बताये तीन महीनों से गायब हैं। लेखाकार सूर्यप्रताप भी हस्ताक्षर बनाकर गायब थे। इन पर कार्यवाही के लिए पत्र लिखने का निर्देश दिया। वहीं जूनियर हाईस्कूल व ब्लॉक संसाधन केंद्र का भी निरीक्षण किया।


 वहां भी परिसर में ज्यादा गंदगी मिलने पर सम्बन्धित सफाईकर्मी को निलम्बित करने का निर्देश दिया और एबीआरसी व अध्यापकों को जमकर फटकारा। सचेत किया दो दिन के अंदर सफाई नही हुई तो एबीएसए भी बड़ी कार्यवाई के लिए तैयार रहें। इसके बाद कस्तूरबा गांधी विद्यालय मनियर गये।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें