फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यक्रमों के जरिए कुरीतियों पर प्रहार

Wed, 08 Mar 2017 11:03 PM IST
ballia
विज्ञापन
एसजी पब्लिक स्कूल में महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के प्रतिभागियों को निहाल सिंह। - फोटो : ballia
विज्ञापन
जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें नारी शक्ति पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि देश की नारी अब अबला नहीं रह गई है। जिसकी सोच ऊपर होगी वह कभी अपने जुल्म और अत्याचार सहन नहीं करेगी। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीय महिला प्रेरक डा. विमला व्यास ने धरहरा स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल धरहरा के प्रांगण में छात्रों को संबोधित करते हुए  कहा कि महिला की स्वतंत्रता के सार्वभौमिकता में सम मान्यता है। जो नारी शक्ति का प्रतीक है। विश्व एवं अवधारणा को सही मायनों में समझना एवं अमल करना है। छात्र-छात्राओं ने डा. विमला व्यास को फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य सीके सिंह, एसके उपाध्याय सहित विद्यालय के अध्यापकगण उपस्थित रहें। इस दौरान विद्यालय के प्रबंध निदेशक डा. अभिनव तिवारी, चेयरमैन डा.एसबीएन तिवारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


दुबहर : नेहरू युवा केंद्र बलिया के तत्वाधान में जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम महोत्सव प्रतियोगिता का आगाज ब्लाक के अडरा ग्राम पंचायत स्थित एसजी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में हुआ। शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रधान संघ के मंडल अध्यक्ष विमल पाठक एवं विशिष्ट अतिथि नेहरु युवा केंद्र बलिया के जिला युवा समन्वयक निहाल सिंह एवं वरिष्ठ कवि, शिक्षक रामानंद पांडेय ने संयुक्त रुप से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित करके किया। युवा मंडल के कलाकारों ने लोक गीत, लोक नृत्य एवं लघु नाटक के माध्यम से सामाजिक कुरीतियों पर जमकर चोट किया। विशिष्ट अतिथि निहाल सिंह ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इसमें लोकगीत विधा में युवा मंडल जनाडी को प्रथम स्थान, युवा मंडल दुबहर को दितीय स्थान तथा युवा मंडल अड़रा को तृतीय स्थान प्राप्त करने के लिए पुरस्कृत किया गया।

  वही लोक नृत्य में युवा मंडल के किशुनीपुर को प्रथम युवा मंडल अखार को द्वितीय तथा युवा मंडल घोड़हरा को तृतीय स्थान प्राप्त करने के लिए पुरस्कृत किया गया।  साथ ही लघु नाटक प्रतियोगिता में युवा मंडल नगवा को प्रथम, युवा मंडल किशुनिपुर को द्वितीय एवं युवा मंडल घोडहरा को तृतीय स्थान प्राप्त करने पर मुख्य अतिथि ,विशिष्ट अतिथि द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य रुप से राजनाथ सिंह, संजय गुप्ता, राजू मिश्रा, पिंटू ठाकुर, अशोक मधुकर, नसीम वारसी आदि लोग उपस्थित थे।उधर,टीडी कालेज के वनस्पति विभाग में परिवर्तन के लिए सुदृढ बनो विषयक गोष्ठी का आयोजन किया गया। डॉ. निशा सोनी ने महिलाओं को त्याग की प्रतिमूर्ति बताया। डॉ. निशा राघव डॉ. रविन्द्र प्रताप राघव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें