फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ सकती है धाराएं और नाम हो सकते है उजागर

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर विधान सभा से भाजपा प्रत्याशी दयाशंकर सिंह पर बुधवार की देर रात हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने प्रत्याशी के तहरीर पर वाहन ड्राइवर एवं रिश्ते में सपा प्रत्याशी के भतीजे समेत 15 से 20 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर भतीजे को जेल भेज चुकी है। इस मामले में अभियुक्तों पर और भी धाराएं बढ़ सकती है तथा नाम भी उजागर हो सकता है।
विज्ञापन

बता दे कि सदर विस से भाजपा प्रत्याशी ने तहरीर में आरोप लगाया था कि वह बुधवार की रात करीब 11.30 बजे दुबहर थाना के अखार गांव निवासी प्रेमप्रकाश सिंह पिंटू के पिता के निधन के बाद उनके घर शोक संवेदना प्रकट करने गए हुए थे। जहां से वापस लौट रहे थे, तभी ब्लैक कलर की फार्चूनर गाड़ी जिसका नंबर यूपी 32 ईके 7273 को रोड पर खड़ी थी। जिसमें तीन-चार अज्ञात लोग बैठे थे। इसके अलावा तीन अन्य गाड़ियों में असलहों से लैसे कई अज्ञात व्यक्ति बैठे हुए थे। इस दौरान मेरी गाड़ी के सामने यूपी 32 ईके 7273 फार्चूनर ब्लैक कलर रोड के बीच में खड़ी दी। इसके बाद मुझे जाने से मारने की नियत से हमला कर दिया। लेकिन मेरे सेक्यूरिटी में लगे गार्ड व अन्य को देख वह व्यक्ति अपनी गाड़ियां लेकर मुझे से जाने से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। जबकि यूपी 32 ईके 7273 के चालक को मौके से सेक्यूरिटी द्वारा पकड़ लिया गया। वहीं मेरे साथ की गाड़ी में टक्कर मार दी। जिसमें चार लोग बैठे हुए थे। जिसमें बीरेंद्र कुमार पाठक उर्फ टुनजी के वाहन को राइफल की बट से आगे के शीशे को तोड़ दिया था। इस मामले में पुलिस ने एक नामजद तथा 15 से 20 अज्ञात के विरद्घ धारा 341, 352, 506, 427 के तहत मुकदमा दर्ज कर भतीजे को जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें