72 घंटे बाद भी स्टेशन की बिजली बहाल नहीं हुई
बांसडीह रोड में गुरुवार को आई आंधी और बारिश से बांसडीह रोड रेलवे स्टेशन के विद्युत तार व 32 केवीए ट्रांसफाॅर्मर पर पेड़ गिरने से 72 घंटे बाद भी रात भर बांसडीह रोड बाजार सहित रेलवे स्टेशन पर अंधेरा छाया रहा। ग्रामीण इलाकों में कई स्थानों पर पेड़ गिरने से विद्युत आपूर्ति ठप है।
40 गांवों में चार घंटे भी सुचारू बिजली नहीं
विद्युत उपकेंद्र कैथवली से जुड़े 40 गांवों में 55 घंटे बाद बहाल बिजली की आपूर्ति फिर ठप हो गई। चार घंटे भी सही से बिजली नहीं रही कि कट गई। तीस बार कटौती हुई है। विद्युत उपकेंद्र कैथवली से जुड़े 40 गांवों को बृहस्पतिवार को आएं आंधी-बारिश के बाद से बिजली नहीं मिल रही है। इस संबंध में अवर अभियंता विपिन कुमार सिंह ने बताया कि कुछ जगहों पर फाल्ट था जिसे ठीक कर लिया गया है। शनिवार की रात से बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।