फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: आंधी- बारिश से 10 प्रतिशत फसलों को नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। आंधी व बारिश में किसानों का सबसे अधिक नुकसान हुआ है। उनकी कमाई खेतों में ही पड़ी हुई है, जिसके खराब होने की संभावना है। ऐसे में भींगे गेहूं के दानों के काले पड़ने को लेकर किसाना चिंतित है। राजस्व व कृषि विभाग के कर्मचारी ब्लाॅक स्तर पर खेतों में जाकर किसानों के फसल नुकसान का जायजा ले रहे हैं। अभी तक 50 प्रतिशत गेहूं की कटाई व मड़ाई हो गई है। इसमें 10 प्रतिशत नुकसान का आकलन प्रशासन की तरफ से लगाया गया है।
विज्ञापन

अपनी उपज को लेकर किसान काफी चिंतित हैं। जिले में 1.47 लाख हेक्टेयर में रबी की खेती हुई है। अभी तक 50 प्रतिशत खेतों में फसल पड़ी हुई है। बृहस्पतिवार को आंधी व बारिश से गेहूं के साथ जायद की फसल को नुकसान पहुंचा है। गेहूं के बोझ भींग गए हैं। किसान धूप निकलते ही कटी फसल को सुखाने में जुट गए है। रबी के सीजन में 15800 किसानों ने अपनी फसल का बीमा कराया था। बीमा के लिए एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी आफ इंडिया लिमिटेड नामित है। उप कृषि निदेशक मनीष कुमार सिंह ने बताया कि फसलों के नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। बहुत अधिक नुकसान नहीं हुआ है। भींगने से दानों पर असर पड़ेगा। बीमा कंपनी को तत्काल राहत देने के निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें