मौसम के बदलाव ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया। पेड़ गिरे और जनता परेशानहाल दिखाई दी। आलम ये रहा कि कई गांवो की बिजली गुल हो गई। किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीर दिखाई दी और गेहूं की फसल को नुकसान की उम्मीद है।
जनपद में बृहस्पतिवार दोपहर 12:30 बजे के आसपास एक साथ आई तेज आंधी और बारिश ने काफी तबाही मचाई। कई स्थानों पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित रहा। कई स्थानों पर टीन शेड और छप्परों के उड़ने की भी सूचनाएं हैं।
विज्ञापन
आंधी और बारिश से जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली भी गुल हो गई। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश से गेहूं की मड़ाई जहां प्रभावित हुई है वहीं खेतों में काट कर रखी गई गेहूं की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है।