नरही। थाना क्षेत्र के सरायकोटा गांव में सोमवार की रात मां सरस्वती प्रतिमा का विसर्जन कर घर लौटते समय युवकों के दो पक्षों में कहासुनी हुई। बात बढ़ने पर दोनों पक्षों में पथराव हुआ जिसमें छह लोग घायल हो गए। इनमें एक युवक को गंभीर हालत में वाराणसी रेफर किया गया है।
सरायकोटा गांव में सोमवार की रात में मां सरस्वती की मूर्ति गंगा में विसर्जित कर घर लौट रहे थे कि कुछ युवकों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। गांव के लोगों की हस्तक्षेप के कारण वहां तो मामला शांत हो गया लेकिन घर आने पर मामला तूल पकड़ लिया और दोनों तरफ से कहासुनी होने के बाद ईंट पत्थर चलने लगे। इसमें एक पक्ष के राकेश कुमार यादव (16), गोपाल यादव (45), वीरेंद्र यादव (32) गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि दूसरे पक्ष के मोनू राम (22), श्रीनिवासन राम (40), ब्रह्मानंद राम (25) को मामूली चोटें लगी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। गंभीर रूप से घायल राकेश कुमार यादव को इलाज के लिए पहले बक्सर ले जाया गया फिर वहां से वाराणसी रेफर कर दिया गया जहां ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। उधर, थाना क्षेत्र के बड़का खेत गांव में मूर्ति विसर्जन के समय दो पक्षों में हल्की झड़प हुई। हालांकि मामला थाने पर नहीं पहुंचा और न कोई घायल हुआ है।