हल्दी थाना क्षेत्र के नीरूपुर गांव में बुधवार की देर रात चोरों ने घर में रखी आलमारी को तोड़कर नगदी समेत करीब तीन लाख रुपये के गहने चुरा ले गए। परिजनों को बृहस्पतिवर की सुबह इसकी जानकारी होने पर इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुयायना किया। पीड़ित ने इसकी लिखित सूचना भी पुलिस को दे दी है।
नीरूपुर निवासी अभिषेक प्रसाद पुत्र विश्वनाथ प्रसाद तहरीर में कहा है कि बुधवार की रात रोज की तरह घर में सोए थे। सुबह करीब पांच बजे नींद खुली तो देखा कि भाई वाले कमरे के दरवाजे की कुंडी बाहर से लगी है और जिस कमरे में आलमारी थी उसकी कुंडी खुली हुई है। अनहोनी की आशंका से परेशान होकर पहले भाई वाले कमरे का कुंडी खोला और आवाज दिया तो भाई अंदर से आया। वहीं बगल वाले कमरे में गया तो देखा कि आलमारी टूटी पड़ी थी। जिसमें रखे नगदी समेत तीन लाख के गहने गायब हो गए हैं। पुलिस मामले कि छानबीन में जुटी है।