फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: झाड़-फूंक के शक में चले लाठी-डंडे, तीन पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। थाना क्षेत्र के दया छपरा गांव में झाड़-फूंक के शक में लाठी-डंडे चले। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव निवासी अरुण राम ने झाड़-फूंक के शक में पड़ोसी जितेंद्र, रविंद्र राम व उनके रिश्तेदापर पर मारपीट का आरोप लगाया। पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पड़ोसी अक्सर झाड़-फूंक के चक्कर में रहते हैं। बीमारी या दुर्घटना होने पर हमलोगों पर झाड़-फूंक करने का आरोप लगाते हैं। इसी शक में शुक्रवार को दोनों भाई अपने रिश्तेदार के साथ लाठी-डंडे हमला कर दिया, जिसमें मैं गंभीर रूप घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। शोर शराबा सुनकर लोग बीच बचाव करने आए तो उनकी भी पिटाई कर दी। एक महिला का सिर में चोट लग गई। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। इस मामले में पुलिस ने जितेन्द्र व रविंद्र राम व अज्ञात रिश्तेदार पर मुकदमा दर्ज किया है। एसएचओ राकेश कुमार सिंह ने बताया की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले में विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें