फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बिना अनुमति लगाई संत रविदास की प्रतिमा, सूचना पर पहुंची पुलिस उखाड़ कर थाने ले गई

Fri, 10 Jun 2022 01:09 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया

सार

बलिया के बहादुरपुर गांव में अराजकतत्वों ने गुरुवार देर रात बिना अनुमति के ग्रामसमाज की जमीन पर संत रविदास की प्रतिमा लगा दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रतिमा को उखाड़ कर थाने ले गई। 
विज्ञापन
प्रतिमा को पुलिस थाने ले गई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया के बहादुरपुर गांव में अराजकतत्वों ने गुरुवार देर रात बिना अनुमति के ग्रामसमाज की जमीन पर संत रविदास की प्रतिमा लगा दी। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों को इस बात की खबर लगी तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रतिमा को उखाड़ कर थाने ले गई। इस दौरान कुछ लोगों ने इसका विरोध किया तो पुलिस को लाठी भी भांजनी पड़ी। पुलिस तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन


हल्दी थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में जिस ग्रामसमाज की जमीन पर संत रविदास की प्रतिमा लगाई गई वहां से लोगों का पानी निकलता है। पास में ही काश्तकारों की भूमि है। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों को प्रतिमा लगाने की जानकारी हुई तो हंगामा मच गया। गांव में तनाव की स्थिति को भांपते हुए थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने प्रतिमा को उखड़वाया और थाने ले गए।

हालांकि इस दौरान कुछ लोगों ने इसका विरोध किया तो पुलिस को लाठी भांजनी पड़ी। मौके पर निर्माण कार्य में जो ईंट लगाई गई थी उसे हटवा दिया गया। घटना में शामिल संदिग्ध तीन लोगों को पुलिस ने पूछताछ के लिए थाने ले गई है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रतिमा को थाने लाया गया है। शांति व्यवस्था कायम करने के लिए कुछ लोगों को पूछताछ के लिए लाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें