फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेपर लीक मामले में स्टेटिक मजिस्ट्रेट रहे दो वीडीओ निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिले में पेपर लीक का मामला सामने के बाद शासन स्तरीय टीम से लेकर एसटीएफ तक जांच कर रही है। सीयर ब्लॉक के दो केंद्रों से गड़बड़ी होने का मामला सामने आया है और संबंधित केंद्रों के प्रधानाचार्य व प्रबंधक समेत कई के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इन केंद्रों पर बतौर स्टेटिक मजिस्ट्रेट रहे दो ग्राम विकास अधिकारियों को जिला विकास अधिकारी ने लापरवाही व अनियमितता बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि इस बार बोर्ड परीक्षा की शुचिता बरकरार रखने के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी। स्टेटिक मजिस्ट्रेट को जिम्मेदारी दी गई थी वह अपनी देखरेख में ही प्रश्नपत्रों का पैकेट खुलवाएंगे और परीक्षार्थियों के बीच वितरण कराएंगे। लेकिन अधिकांश केंद्रों पर यह केवल कागजों तक ही सीमित रह गया और स्कूलों से पेपर लीक होते रहे। 30 मार्च को होने वाली इंटरमीडिएट अंग्रेजी का पेपर 29 मार्च को ही लीक हो गया और सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। मामले का खुलासा होने के बाद एसटीएफ भी जिले में पहुंच गई और जांच शुुरू कर दी। उधर, इस मामले की जांच के लिए सोमवार को शासनस्तरीय टीम भी जिले में पहुंच गई और कई परीक्षा केंद्रों की जांच की। बताया जाता है कि जांच में सीयर ब्लॉक क्षेत्र के दो परीक्षा केंद्रों से गड़बड़ी होने पर इनके प्रधानाचार्य व प्रबंधक समेत कई पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इसी मामले में लापरवाही व अनियमितता बरतने के आरोप में बतौर स्टेटिक मजिस्ट्रेट रहे ग्राम विकास अधिकारी राम किशोर व अखिलेश कुमार को जिला विकास अधिकारी ने निलंबित कर दिया।
बोर्ड परीक्षा के दौरान बतौर स्टेटिक मजिस्ट्रेट रहे सीयर ब्लॉक के दो ग्राम विकास अधिकारियों को निलंबित किया गया है। संबंधित वीडीओ से इस आरोप के बाबत स्प्ष्टीकरण भी मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजित राम मिश्र, जिला विकास अधिकारी, बलिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें