फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवती में आयोजित होगा राज्य महिला कबड्डी चैंपियनशिप

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवती। 46 वीं राज्य महिला कबड्डी चैंपियनशिप का आयोजन आरएनपी स्कूल रेवती के प्रांगण कराया जाएगा। यह जानकारी जिला कबड्डी एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ भाजपा नेता अजय शंकर पाण्डेय कनक ने दी। बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेश की तीन दर्जन से अधिक टीमें भाग लेंगी।
विज्ञापन

आरएनपी स्कूल प्रांगण में खेल मैदान के साथ-साथ खिलाडि़यों के रहने की व्यवस्था भी की गई है। जिला कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष इं.अरुण सिंह ने बताया कि इस चैंपियनशिप में कई राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय महिला खिलाड़ी भी प्रतिभाग करेंगी।
इनमें से ही उत्तर प्रदेश की महिला कबड्डी टीम का चयन होगा। एसोसिएशन के सचिव पंकज सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजन कराकर बालिकाओं को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ ग्रामीण प्रतिभाओं को भी प्रोत्साहित करने की मंशा है। इस मौके पर जिला ओलंपिक संघ के सचिव धीरेंद्र प्रताप शुक्ला, डॉ अरविंद शुक्ला, विरेश दूबे, अजीत सिंह, नीरज दूबे, शंभू कांत तिवारी, राजेश गुप्ता, वीरेंद्र यादव, मुनमुन पांडेय, कलयुगी पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें