फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टार क्रिकेट क्लब सिकटौटी ने ट्राफी पर जमाया कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
रतसर। बजरंग क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में बाराबांध गांव के खेल मैदान पर आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में स्टार क्रिकेट क्लब सिकटौटी ने बीसीसी क्रिकेट क्लब बाराबांध को 53 रनों से शिकस्त देकर ट्राफी अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

बुधवार को खेले गये फाइनल मुकाबले में स्टार क्लब सिकटौटी की टीम ने टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए ओपनर सुशील और भोला के 78 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की बदौलत निर्धारित ओवरों में तीन विकेट खोकर 121 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीसीसी बाराबांध के बल्लेबाज एक एक कर पवेलियन लौट गये और पूरी टीम निर्धारित ओवरों में 68 रन ही बना पाई। अंत में 22 गेंदों पर 68 रन बनाने वाले स्टार क्रिकेट क्लब सिकटौटी के बल्लेबाज सुशील को मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज के पुरस्कार से नवाजा गया।
इसके पूर्व प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि कांग्रेस के जिला महासचिव कन्हैया पांडेय ने फीता काटकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया और अंत में विजेता टीम को ट्राफी प्रदान की। अंपायर की भूमिका में गुलशन और अभिमन्यु रहे। स्कोरर मनीष तथा उद्घोषक अमित रहे। प्रतियोगिता के सफल समापन पर आयोजक अमित, आकाश, शेषनाथ, अभिमन्यु, मनीष, शिलवंत ने सभी के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें