फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: स्टांप विक्रेता और दस्तावेज लेखकों ने नहीं किया काम

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। तहसील के स्टांप विक्रेता और दस्तावेज लेखक मंगलवार को भी कार्य से विरत रहे। प्रभारी रजिस्ट्रार विभव कुमार को पत्रक देकर कहा कि जब तक तहसील परिसर में हम लोगों के बैठने की व्यवस्था नहीं होगी, तब तक हम लोग काम नहीं करेंगे। प्रभारी रजिस्ट्रार ने आश्वस्त किया कि उच्चाधिकारियों से बात हो रही है। जैसा निर्देश प्राप्त होगा, बताया जाएगा।
विज्ञापन

तहसील परिसर को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए उपजिलाधिकारी आलोक प्रताप सिंह, डिप्टी कलेक्टर एवं तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार, नायब तहसीलदार दीपक सिंह ने जेसीबी लगाकर 15 फरवरी को तहसील परिसर से गुमटी और टीन शेड हटवा दिए थे। इसके पहले तहसील प्रशासन ने सभी स्टांप विक्रेताओं और दस्तावेज लेखकों को नोटिस दिया था। सोमवार को भी स्टांप विक्रेताओं व दस्तावेज लेखकों ने हड़ताल की थी। परिणाम स्वरूप एक भी बैनामा नहीं हुआ। मंगलवार को भी स्टांप विक्रेता और दस्तावेज लेखक कार्य से विरत रहे। पत्रक देने वालों में अंजनी कुमार श्रीवास्तव, बृज बिहारी लाल, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, दीनानाथ तिवारी, रविंद्र यादव, साधू वर्मा, अवधेश कुमार यादव, मनोरंजन सिंह, जयप्रकाश यादव, शिव शंकर यादव, रंजीत यादव, करण सिंह आदि थे। प्रभारी रजिस्ट्रार विभव कुमार ने बताया कि सहायक महानिरीक्षक निबंधन से वार्ता हुई है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि इस संबंध में अपर जिलाधिकारी (वित्त) से वार्ता कर समस्या का समाधान कराया जाएगा।

उपनिबंधक कार्यालय हटाने के लिए रजिस्ट्रार को नोटिस दिया गया है। उपनिबंधक कार्यालय तहसील के भवन में नहीं रहेगा। विभाग नया भवन बनाना चाहे तो भूमि अलाट कर दी जाएगी। फिलहाल तहसील में किसी को अतिक्रमण करने की छूट नहीं दी जाएगी। अगर स्टांप विक्रेता और दस्तावेज लेखक नहीं मानेंगे तो जब से वह तहसील में कार्य कर रहे तब से लेकर आज तक उनसे जुर्माना भी वसूल किया जाएगा। - आलोक प्रताप सिंह, उपजिलाधिकारी, बैरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें