फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंडाल के बगल में छोड़ना होगा 10 फुट का रास्ता

Fri, 02 Oct 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के ओक्डेनगंज पुलिस चौकी में दुर्गा पूजा कमेटियों के पदाधिकारियों और सदस्यों की बैठक गुरुवार देर शाम हुई। इस दौरान पूजा कमेटियों को निर्देश दिया गया कि पूजा इस तरीके से करें कि किसी दूसरे व्यक्ति को बाधा न हो। इस मौके पर सीओ केसी सिंह ने कहा कि दुर्गा पूजा करने में कोई बुराई नहीं है। लेकिन पूजा करने के लिए मुख्य मार्गों को किसी भी हालत में न बाधित न करें।
विज्ञापन


इसके बाद कोतवाल इल्ताफ हुसैन ने कहा कि पूजा करने के लिए अगर पंडाल लगाएं तो इस बात का ध्यान रखें कि किसी भी नगरवासी या गांव से बाजार में आए व्यक्ति को आने-जाने में दिक्कत न हो। इस पर पूजा कमेटी के पदाधिकारियों ने कहा कि पंडाल के बगल में 10 फीट रास्ता छोड़ा जाएगा। ताकि लोग वाहन के साथ आ जा सकेंगे।

 मुख्य सड़क मार्ग को किसी हाल में अवरुद्ध नहीं किया जाएगा। इस मौके पर पूजा कमेटी रोहित कुमार गुप्ता,
राजेश कुमार गुप्ता, नकुल चौबे, अनिलेश कुमार पांडेय, पप्पू कुमार, जयराम, दिनेश कुमार, मनोज कुमार सहित सभी कमेटियों के पदाधिकारी मौजूद रहे। चौकी प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय ने सभी कमेटियों के पदाधिकारियों ने सदस्यों से शांति व्यवस्था कायम रखने का निर्देेंश दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें