फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांति मार्च निकाल जताया विरोध

Fri, 22 May 2015 10:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल कोर्ट के अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम पर अधिवक्ताओं के हितों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए वकीलों का कोर्ट बहिष्कार चल रहा है। शुक्रवार को कोर्ट के मुख्य गेट पर पत्रावली के आदेश की प्रतिलिपि चस्पा कराए जाने के विरोध में वकीलों ने शांति मार्च निकाला। इस मौके पर वकीलों ने कहा कि न्यायिक अधिकारी शक्तियों का दुरुपयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन


वकीलों का कहन है कि एक मुकदमे के मामले में अधिवक्ता जेपी सिंह पर जिरह के दौरान लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। वकीलों ने कोर्ट परिसर में शांति मार्च निकालकर अधिवक्ता के विरुद्ध की गई टिप्पणी एवं उस आदेश पत्र को चस्पा करने की बात पूरे अधिवक्ताओं को बताई गई।

पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र मिश्र ने कहा कि जब अधिवक्ता से विचारों का आदानप्रदान नहीं हो पाता है, तो कोर्ट शक्तियों का दुरुपयोग भी करते हैं। कोर्ट का बहिष्कार एक संवैधानिक विरोध का तरीका है लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि हम अपनी सीमा को लांघ जाए।
विज्ञापन


पत्रावली पर कोर्ट द्वारा किए गए आदेश को नोटिस बोर्ड पर चस्पा करना सरासर गलत है। प्रकरण को बार काउंसिल आफ इंडिया तथा हाईकोर्ट एवं सर्वोच्च न्यायालय तक पहुंचाएंगे। इस मौके पर अधिवक्ता प्रताप सिंह, गिरिजा शंकर सिंह, अजय सिंह, अरविंद कुमार सिंह, विजय कुमार सेठ, निर्भय नारायण सिंह, त्रिभुवन यादव, अवधेश सिंह, रणजीत सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें