फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सर्जिकल वार्ड से स्टाफ नर्स गायब, तीमारदारों का हंगामा

विज्ञापन
जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड से ड्यूटी के दौरान गायब नर्स तथा बंद पड़ा कक्ष का दरवाजा।संवाद
विज्ञापन
बलिया। जिला अस्पताल में मरीजों की सुरक्षा और इलाज की व्यवस्था को लेकर जिम्मेदारों की गंभीर लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। बुधवार शाम चार बजे के बाद सर्जिकल वार्ड में ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स और कर्मचारी नदारद मिले।
विज्ञापन

वार्ड में करीब 20 मरीज भर्ती थे, लेकिन उनकी देखभाल के लिए मौके पर कोई जिम्मेदार स्वास्थ्यकर्मी मौजूद नहीं था। इसी दौरान बेड संख्या 10 पर भर्ती मरीज मरीज की ड्रिप पाइप से खून आने के बाद तीमारदारों के खोजने के बावजूद कोई स्वास्थ्यकर्मी नहीं मिला तो वह परिजनों ने हंगामा किया। शोर सुनकर पहुंचे सुरक्षाकर्मियों ने दूसरे वार्ड से स्टाफ नर्स को बुलाया, जिसके बाद ड्रिप ठीक की जा सकी।
इसी तरह से एक सप्ताह पूर्व 19 अगस्त को वार्डों की पड़ताल में चार वार्डों में दो स्टाफ नर्स ड्यूटी से गायब मिली थीं। उनकी जगह निजी पैरामेडिकल कर्मी मरीजों की देखभाल करते मिले थे, जबकि एक नर्स रेस्ट करती मिली थी। मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य निदेशक ने सख्ती के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद हालात में सुधार नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन

-
सर्जिकल वार्ड में स्टाफ नर्स और स्वास्थ्यकर्मियों के ड्यूटी से गायब रहने की जानकारी नहीं है। शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी। पूर्व में ड्यूटी से गायब मिलने पर संबंधित कर्मचारी का एक दिन का वेतन काटा गया था। दोबारा लापरवाही सामने आने पर कार्रवाई की जाएगी। - डॉक्टर एसके यादव, सीएमएस जिला अस्पताल बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें