फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलनिकासी के लिए कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। सुरहा ताल के किनारे स्थित गांवोें में जलभराव और इससे लोगों को होने वाली समस्याओं को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पूर्व मंत्री नारद राय के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान पांच सूत्री ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

इस दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में हुई सभा में पूर्व मंत्री नारद राय ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री और उसके अफसरों को जनता के सवालों से कोई सरोकार नहीं है। जनपद के सिंचाई विभाग और ड्रेनेज के लोगों के निकम्मेपन के कारण सुरहाताल के किनारे बसे लगभग दो दर्जन गांवों में पानी घुस गया है जिससे उनका जीवन पूरी तरह नारकीय बन गया है। गंगा नदी में आई बाढ़ का पानी रेगुलेटर के जरिए आवश्यकता अनुसार सुरहाताल में भरा जाता था और ताल भर जाने पर पुन: रेगुलेटर को बंद कर दिया जाता था। लेकिन बाढ़ के समय ड्रेनेज के लोगों ने अपने लूट पाट में लगे रहे और रेगुलेटर समय से बंद नहीं किया। इससे इस इलाके में भारी जलजमाव हो गया। जिससे धन-जन का भारी नुकसान हुआ है। कहा कि अगर 15 अक्तूबर तक सुरहाताल का पानी रेगुलेटर खोलकर गंगा नदी में बहाया जाए, आवास देने, बाढ़ प्रभावितों को राहत सामग्री देने, नुकसान फसलों का सर्वे कर मुआवजा प्रति बीघा दस हजार रुपये देने, संक्रामक रोगों से बचाव के उपाय करने की मांग की। ऐसा नहीं करने पर सपा घेरा डालो डेरा डालो आंदोलन करेगी। सभा को राजकुमार पांडेय, जमाल आलम, सुशील पांडेय, कान्हजी, आशुतोष ओझा, मनन दूबे, अजय यादव, भीम चौधरी, अजय शंकर यादव, बलिराम यादव, विपुल चौबे, अजीत सिंह यादव, मिंटू खान, जलालुद्दीन जेपी, चंदन गुप्त, राजनाथ यादव, पल्लू जायसवाल, आनंद यादव, लक्ष्मण राय, परमात्मानंद पांडेय, कृष्णा राय, सत्येंद्र राय ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें