फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाइयों ने प्रदेश सरकार के विरूद्घ जमकर की नारेबाजी

विज्ञापन
सर कंदरपुर के बस स्टेशन चौराहा पर उन्नाव कांड को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री मोहम्मद ज? - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
सिकंदरपुर। सपा कार्यकर्ताओं ने उन्नाव में महिला को जिंदा जलाने के विरोध में पूर्व मंत्री मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी के नेतृत्व में बस स्टेशन चौराहे पर प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ का पुतला जलाने का प्रयास किया। पुलिस ने पुतला नहीं जलाने दिया।
विज्ञापन

इसके बाद सपा कार्यकर्ता चौराहे पर बैठकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री जियाउद्दीन रिजवी ने कहा कि जब से प्रदेश में योगी की सरकार बनी है। तब से मां-बहनों के साथ बलात्कार की घटनाएं काफी बढ़ गई हैं। पूरे प्रदेश में अपराध में बेतहाशा वृद्धि हुई है, थाने में भी महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी जमकर नारे लगाए । इस मौके पर रामजी यादव, अनंत मिश्रा, फैजी अंसारी, जितेश सोनी, मुनीलाल यादव, खुर्शीद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें