ब्लैक बेल्ट जीते आठ खिलाड़ी दिल्ली में सम्मानित
- फोटो : BALLIA
बलिया। ग्रेटर नोएडा के परी चौक के एनआरआई सीआईटीवाई के प्रांगण में ब्लैक बेल्ट कराटे प्रतियोगिता संपन्न हो गई।जिसमें अनेक प्रांतों के खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता में बलिया के आठ खिलाड़ियों ने ब्लैक बेल्ट जीत कर अपना परचम लहराया। अमृत पाली निवासी विकास चौरसिया, अरविंद कुमार चौरसिया, पीपरपाती निवासी विशाल वर्मा, राजन कुमार गोंड, सतनीसराय निवासी अभिषेक श्रीवास्तव,सहरसपाली निवासी तेजस्वी देवा, रतसर निवासी संजीव कुमार, पंकज कुमार कराटे खिलाड़ी शामिल रहे। स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन के अध्यक्ष व जिले के चीफ कोच रंजन श्रीवास्तव, महासचिव सोनी श्रीवास्तव व उपाध्यक्ष असनारायण के देखरेख में टीम भेजी गई थी। कराटे एसोसिएशन के महासचिव सीनसाई लाल दारदा व सीतोरियो कराटे स्कूल आफ इंडिया के चीफ कोच सीनसाई अशोक दारदा ने जिले के आठ खिलाड़ियों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।