फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: आज जिले में दो घंटा रहेंगे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज जिले में आएंगे।
विज्ञापन


पूर्व सीएम शनिवार को सुबह 10.15 बजे गोरखपुर में पूर्व मंत्री स्व. हरिशंकर तिवारी को श्रृद्धांजलि अर्पित करने के बाद टाडा बड़हलगंज, गोरखपुर से सड़क मार्ग से चलकर दिन में 2.30 बजे रसड़ा के अजीजपुर खड़सरा गांव पहुचेंगे।
वहां समाजवादी युवजन सभा के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी के पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। वहां से अपराह्न 3.00 बजे प्रस्थान कर छात्रनेता हेमंत यादव के घर धड़सरा थाना पकड़ी पहुंचेंगे और हेमंत यादव को श्रृद्धांजलि देने के बाद परिवारीजनों से मिलेंगे। वहां से लखनऊ के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। नगर मजिस्ट्रेट प्रोटोकाल के हवाले से यह जानकारी मिली। वहीं, सपा के जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए जिले में आ रहे हैं। इसलिए कहीं कोई बैनर और होर्डिंग आदि न लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा के जिला प्रवक्ता सुशील पांडेय कान्हजी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सपा कार्यकर्ताओं से जनपद की सीमा नदौली पहुंच कर राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें