फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम : मशाल लेकर दौड़े खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022 मशाल रिले रैली शुक्रवार को जनपद में थी। जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने वीर लोरिक स्टेडियम से हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया। कुछ दूर तक स्वयं मशाल लेकर दौड़े। यह रैली कुंवर सिंह चौराहा, टीडी कॉलेज चौराहा, चित्तू पांडेय चौराहा और रेलवे स्टेशन होते हुए शहीद चौक तक गई। वापसी में यह रैली विशनिपुर, चित्तू पांडेय चौराहा, टीडी कॉलेज चौराहा होते हुए गंगा बहुउद्देशीय सभागार पहुंची।
विज्ञापन

सभागार में जनपद के प्रमुख मेधावी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने खेल में जनपद का नेतृत्व कर रहे कुश्ती के खिलाड़ी रामसिंह यादव और मुकुल मिश्रा को सम्मानित किया।
इसके अतिरिक्त, उन्होंने खो-खो के खिलाड़ी प्रीति गुप्ता, पूजा यादव, प्रीति पांडे, प्रियंका पांडेय, मीनाक्षी शर्मा, शिवम, अजीत, हॉकी के खिलाड़ी राज बहादुर यादव, एथलीट सौरभ कुमार राय, कुश्ती के खिलाड़ी सुरभि सिंह, शूटिंग खिलाड़ी सचिन पाठक, शाश्वत गुप्ता, मुस्कान भट्ट, सैफ रजा, फुटबॉल खिलाड़ी आंचल, नीतू पांडेय, निगम, प्रियांशु राय, बास्केटबॉल खिलाड़ी विशाल यादव, वॉलीबॉल खिलाड़ी तेजस्विनी सिंह, कराटे खिलाड़ी गरिमा सिंह को भी सम्मानित किया।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं से भी आवाहन किया कि वे इस क्षेत्र में आगे आए और अपने जनपद और देश का नाम रोशन करें। सीडीओ प्रवीण वर्मा, जिला कृषि अधिकारी धीरेंद्र कुमार, भूमि संरक्षण अधिकारी संतोष यादव, जिला सहकारिता कमिश्नर नीरज कुमार के अतिरिक्त विद्यालयों के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

जेएनसीयू में हुआ जागरूकता समारोह
बलिया। खेलो इंडिया के अंतर्गत इस वर्ष यूनिवर्सिटी गेम्स का आयोजन उत्तर प्रदेश में होना है। इसके आयोजन की मशाल विभिन्न जनपदों से होते हुए शुक्रवार को बलिया पहुंची। मशाल के जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय परिसर में पहुंचने पर जागरूकता समारोह का आयोजन किया गया।
जिला उद्यान अधिकारी डीके सिंह ने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक विकास के साथ सामाजिक संतुलन और सहयोग के भाव के विकास में सहायक होता है। यूनिवर्सिटी स्तर पर होने वाले इन खेलों से युवाओं के अंदर छिपी हुई प्रतिभाओं को खोजने और उन्हें संवारने में मदद मिलेगी। रामसरन यादव ने खेलो इंडिया कार्यक्रम के आरंभ, इतिहास और उद्देश्य के बारे में विस्तृत चर्चा की। संचालन डॉ. प्रमोद शंकर पाण्डेय एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. छबिलाल ने किया। धीरेंद्र सिंह, प्रिंस, कुलसचिव एसएल पाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें