फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: तेज रफ्तार पिकअप ने किराना दुकानदार को रौंदा, मौत

विज्ञापन
चितबड़ागांव कस्बा ​स्थित बरइया पोखरा।संवाद
विज्ञापन
क्षेत्र के चकिया गांव निवासी किराना दुकानदार जलील अहमद (60) की बुधवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। वह अपनी दुकान के लिए सामान खरीदने बैरिया बाजार जा रहे थे। हादसे के बाद चालक पिकअप लेकर बलिया की ओर भाग गया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर चिरैया मोड़ और देवराज ब्रह्म मोड़ के बीच सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने जलील अहमद को रौंद दिया। हादसे के बाद जलील अहमद गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। आसपास के लोगों ने उन्हें एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि घटनास्थल के आसपास बिल्डिंग मैटेरियल दुकानदारों ने सड़क की पटरी पर बालू, गिट्टी और अन्य निर्माण सामग्री रखकर अतिक्रमण कर रखा है। बुधवार को भी सड़क किनारे ट्रक खड़ा कर बालू उतारा जा रहा था। लोगों के अनुसार, इसी वजह से सड़क पर आवागमन प्रभावित था और सामने से आ रही पिकअप के चपेट में आने से जलील अहमद की जान चली गई।
विज्ञापन


जलील अहमद चकिया गांव में किराने की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिजनों के अनुसार वह परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। उनकी मौत के बाद पत्नी कमरूनिशा, पुत्र समीम, रमजान और सोनू का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें