फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार जीप की टक्कर से अधेड़ मरा

Sun, 04 Dec 2016 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
दुर्घटना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गड़वार थाना  क्षेत्र के ताखा चट्टी के समीप रविवार को नगरा की तरफ से जा रही तेज रफ्तार कमांडर ने एक अधेड़ को टक्कर मार दिया। गंभीर रूप से घायल को आसपास के लोग जिला अस्पताल ले ही जा रहे थे रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

गड़वार थाना क्षेत्र के ताखा गांव निवासी हरिंद्र कमकर (48) रविवार को घर से निकल कर टहल रहे थे।

इस बीच ताखा चट्टी के समीप पीछे से आ रही कमांडर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग उन्हें जिला अस्पताल ले जा रहे थे कि बीच में ही हरिंद्र ने दम तोड़ दिया। हरिंद्र मजदूरी करता था। उसके दो बच्चे हंै आैर दोनों की शादी हो गई है।  पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के  लिए भेज दिया।  
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें