फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन पुलों पर कार्य की रफ्तार बढ़ाएं: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने बृहस्पतिवार को बेल्थरारोड तहसील में बैठक कर उत्तर प्रदेश सेतु निगम के अधिकारी से जिले में पुलों के निर्माण की जानकारी ली। बताया गया कि घाघरा नदी पर दो पुल पर आवागमन जारी है, जबकि खरीद व चांदपुर में दो पुल निर्माणाधीन हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन पुलों की प्रगति के बारे में पूछताछ की और कार्य में तेजी लाने की नसीहत दी। सिकंदरपुर आने के बाद उन्होंने एसडीएम सिकंदरपुर अन्नपूर्णा गर्ग को सेतु निगम के अधिकारी के साथ खरीद-दरौली पुल के निर्माण की प्रगति का स्थलीय सत्यापन कर अवगत कराने को कहा। इस पुल के बारे में बताया कि 116 करोड़ के इस प्रोजेक्ट पर 25 पाया तैयार होने हैं, जिनमें 13 बन गए हैं। शेष 13 पायों के निर्माण में तेजी लाने का निर्देश जिलाधिकारी ने दिया। कहा कि निर्धारित समय तक इसका निर्माण पूरा कर देना है। इसी हिसाब से कार्य की प्रगति बनाई रखी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें