फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: स्कूलों में होगी विशेष प्रशिक्षकों की नियुक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
चिह्नित आउट ऑफ स्कूल बच्चों को विद्यालय में नामांकन के बाद विशेष प्रशिक्षण देने के लिए विशेष प्रशिक्षक चयनित होंगे।
विज्ञापन

बीएसए मनीष कुमार सिंह ने बताया कि इसके लिए सेवानिवृत्त अध्यापक अथवा वॉलंटियर को रखा जाएगा। आवेदन फाॅर्म विद्यालय, पंचायत भवन, आंगनबाड़ी केंद्र तथा अन्य प्रमुख स्थानों पर प्रधानाध्यापक की ओर से चस्पा किया जाएगा।
पांच से अधिक आउट ऑफ स्कूल बच्चों की संख्या पर विशेष प्रशिक्षण के लिए एक विशेष प्रशिक्षक का चयन विद्यालय प्रबंध समिति की ओर से किया जाएगा। सेवानिवृत्त अध्यापक के चयन को वरीयता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर सेवानिवृत्त अध्यापक की उपलब्धता नहीं हो पाती है तो सेवानिवृत्त अध्यापक के स्थान पर वॉलंटियर का चयन किया जाएगा।
विशेष प्रशिक्षक का चयन विद्यालय प्रबंध समिति की चार सदस्यीय उपसमिति की ओर से किया जाएगा।
वॉलंटियर के चयन में स्नातक के साथ डीएलएड, बीटीसी, बीएड उत्तीर्ण अभ्यर्थी को वरीयता प्रदान की जाएगी। चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। विशेष प्रशिक्षक की कार्य अवधि 31 मार्च 2026 तक होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें