फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: चाकूबाजी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीहरोड पुलिस ने शनिवार को चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में दो आरोपियों राहुल गोड़ व सुनील गोड़ निवासी सराक को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी अजय पाल ने बताया कि सराक चट्टी के पास कोचिंग के सामने खेत में साइकिल खड़ा करने को लेकर हुए विवाद में गोलू यादव (21) व हर्ष सिंह (22) पर आरोपियों ने चाकू से हमला किया था। गोलू यादव के पिता की शिकायत पर थाना में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपियों को तिराहा पुलिया के पास से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें