फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने महिला थाने का औचक किया निरीक्षण

विज्ञापन
शहर कोतवाली परिसर स्थित महिला थाने के निरीक्षण के दौरान अभिलेखों की जांच करते एसपी विपिन ताडा। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
एसपी ने महिला थाने का औचक किया निरीक्षण
विज्ञापन

- महिला आगंतुकों के सुविधा के लिए 50 हजार रुपये का अनुुदान देने को कहा
बलिया। पुलिस अधीक्षक डा. विपिन ताडा ने शुक्रवार को महिला थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महिला आगंतुकों के लिए सुविधा बढ़ाने के लिए 50 हजार रुपए का अनुदान पुलिस कार्यालय से देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

इस दौरान एसपी ने क्राइम रजिस्टर, कार्य वितरण रजिस्टर तथा महिला हेल्प डेस्क रजिस्टर को चेक किया। इसके साथ-साथ सम्पूर्ण थाना भवन का निरीक्षण करते हुए थाने की महिला हेल्प डेस्क, सीसीटीवी कैमरा, सीसीटीएनएस कक्ष, थाना कार्यालय, आगंतुक कक्ष आदि का निरीक्षण किया। एसपी ने महिला हेल्प डेस्क कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि महिला आगंतुकों को विशेष प्राथमिकता देते हुए उनके द्वारा किये गये शिकायतों का यथा शीघ्र निस्तारण किया जाय। इसमें किसी प्रकार की कोई लापरवाही न की जाय। महिला हेल्प डेस्क पर कार्यरत कर्मचारी से 1090 वुमेन पावर हेल्प लाइन, मिशन शक्ति आदि के बारे में पूछा। सीसीटीएनएस के कर्मचारियों से सीसीटीएनएस के 24 फार्म्स तथा बीट पुलिसिंग, बीट प्रहरी, सी प्लान, शस्त्र रजिस्टर की फीडिंग के बारे में पूछा गया तथा आनलाइन चरित्र प्रमाण पत्र, जनरल डायरी, केस डायरी के बारे में जानकारी ली गयी।
विज्ञापन

---------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें