बैरिया में आयोजित सपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में एकजुटता प्रदर्शित करते सपा के नेता।
कस्बा स्थित जूनियर हाईस्कूल के प्रांगण में समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन शुक्रवार को संपन्न हुआ। सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एमएलसी रामसुन्दर दास निषाद ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में विकास की गंगा बह रही है। हमारे मुख्यमंत्री के तुलना में विपक्ष के पास कोई चेहरा नहीं है। बैरिया के कार्यकर्ता एकजुट होकर काम करें। निश्चित रूप से 2017 में भी पूर्ण बहुमत के साथ सपा की सरकार बनेगी।
विधायक जयप्रकाश अंचल ने कहा कि बैरिया के विकास के लिये हमसे जितना हुआ हमने किया। अगर एक बार और मतदाताओं ने मौका दिया तो बैरिया में कोई विकास का काम बाकी नहीं रह जाएगा। विधायक गोरख पासवान ने कहा कि पिछले सरकार के कार्यों से आप तुलना कर लें तो पता चल जाएगा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की तुलना में किसी ने विकास नहीं किया।
पूर्व विधायक सनातन पांडेय ने प्रदेश के विकास के मुद्दे पर एक बार फिर बैरिया में सपा का परचम लहराने का आह्वान किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव, मंत्री मुहम्मद रिजवी, यशपाल सिंह, रंजीत यादव, अरविंद सेंगर, निर्भय सिंह गहलौत, जिला पचायत अध्यक्ष सुधार पासवान, अमरदेव यादव, अमित त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता उमेश यादव व संचालन विनायक मौर्य ने किया।