फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा की जांच टीम ने सुना पीड़ितों का दर्द

Mon, 09 Oct 2017 10:44 PM IST
ballia
विज्ञापन
सिकंदरपुर डाक बंगल में सपा की बैठक को संबोधित करते पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह। - फोटो : ballia
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर सोमवार को  गठित पांच सदस्यीय जांच समिति डाक बंगला पहुुंची। जिसमें कस्बे के हालात का जायजा लिया और पीड़ितों की व्यथा सुनी। एमएलसी व पूर्व मंत्री बलराम यादव ने कहा कि यह घटना केवल सिकंदरपुर में ही नहीं हुई है, बल्कि पूरे प्रदेश में हुई है। भारतीय जनता पार्टी की जब-जब सरकार बनती है, हर जगह एक विशेष वर्ग के लोगों के साथ अत्याचार होता है। यही नहीं, शासन और प्रशासन के लोग भी सरकार के इशारे पर एक समुदाय के लोगों को परेशान करते हैं। कहा कि यहां की स्थिति से राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराते हुए राज्यपाल और मुख्यमंत्री से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी।  
विज्ञापन

विधायक नफीस अहमद ने कहा कि मुसलमानों के लिए भारत एक ऐसा देश है, जहां वह अपने को महफूज समझते हैं।

किसी कारणवश हमारे बीच के अराजकतत्व इस सांप्रदायिकता को बढ़ाने का काम करते हैं।  कहा कि हमारे हिंदू भाई भी हमारा कम सहयोग नहीं करते हैं, चाहे वह महाराष्ट्र दंगा रहा हो, चाहे गुजरात का दंगा। हर जगह हमारी कौम के लोगों को हिंदुओं ने ही पनाह देने का काम किया। हम लोग भी द्वेषता को भुलाकर एक साथ रहने का प्रयास करें। पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने दोनों समुदाय के लोगों से अपने-अपने समाज में अराजकतत्वों को चिह्नित कर उन्हें सजा दिलाने को कहा। पूर्व मंत्री मोहम्मद रिजवी ने सिकंदरपुर के मुसलमानों की समस्याओं को रखा।

वहीं जांच समिति ने एक-एक कर सभी पीड़ितों से बंद कमरे में बात किया और उन्हें न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर रामसुंदर दास निषाद, पूर्व विधायक जयप्रकाश अंचल, जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह, लक्ष्मण गुप्ता, डा. मदन राय, विवेक सिंह, पूर्व विधायक सनातन पांडेय, गोरख पासवान, संग्राम सिंह यादव, रामवचन यादव, विश्राम यादव, गुड्डू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें