फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा की साइकल यात्रा वाराणसी के लिए रवाना

Sun, 10 Jan 2016 10:20 PM IST
SP's bicycle trip off to Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
बकुलहा रेलवे स्टेशन से डीआरएम कार्यालय वाराणसी के लिए निकली सपा कार्यकर्ताओं की साइकल यात्रा रविवार को सपा कार्यालय पर पहुंची। जहां पार्टी के पदाधिकारियों ने राधेश्याम यादव तथा सहयोगियों का माला पहनाकर  स्वागत किया। इसके बाद यात्रा वाराणसी रवाना हो गई।
विज्ञापन


बकुलहां  रेलवे स्टेशन का नाम जयप्रकाश नारायण के नाम से किए जाने सहित विभिन्न  मांगों के समर्थन निकाली गई साइकल यात्रा रविवार को जिला मुख्यालय स्थित  समाजवादी पार्टी कार्यालय पहुंची।

जहां पर पार्टी के पदाधिकारियों ने साइकल  यात्रा के यात्रियों का भव्य स्वागत फूल माला से किया। इस मौके पर साइकल  यात्रा की अगुवाई कर रहे निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष राधेश्याम यादव ने  कहा कि बलिया-छपरा मार्ग पर बंद की गई छपरा-मड़ुआडीह डीएमयू का परिचालन  तत्काल शुरू कराया जाय।
विज्ञापन


बकुलहां रेलवे स्टेशन पर उत्सर्ग, सारनाथ, पवन, सियाल्दह आदि एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव किया जाय। विभिन्न मांगों के समर्थन में डीआरएम का घेराव  किया जाएगा। इस मौके  पर लोहिया वाहिनी के उपाध्यक्ष अजीत कुमार यादव, शैलेश यादव, सुभाष  हरेंद्र गोंड, सत्येंद्र पाठक, विजय जायसवाल, कृष्णा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें