नगर के बड़ी बाजार के मठिया प्रांगण में आयोजित पांच सेक्टरों के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बांसडीह के बसपा प्रभारी पूर्व विधायक शिव शंकर चौहान ने कहा कि मेरी पहली प्राथमिकता कार्यकर्ताओं का मान-सम्मान है। बहनजी ने कहा है कि प्रदेश में बसपा सरकार बनते ही गुंडे, लुटेरों की जगह जेल में होगी।
कहा कि आज प्रदेश में अराजकता का माहौल है। गरीब सताए जा रहे हैं तथा कानून के रक्षक पुलिस वाले भी सहमे हुए हैं। मेरा पूर्व कार्यकाल आपके सामने रहा। क्योंकि तब लॉ एंड आर्डर सही था। किसी की हिम्मत नहीं थी कि कोई रंगदारी मांगें और गुंडागर्दी करे। आमजन सुकून के साथ रहे। लेकिन सपा सरकार सिर्फ ड्रामेबाज है। अपनी झोली भरने के अलावा कुछ नहीं किया। सभी अधिकारी सरकार के दबाव में ही नहीं, बल्कि दलाली में लगे है। ऐसे लोग सावधान हो जाय। सपा सरकार बेरोजगारी भत्ता, किसानों के ऋण माफ की बात कही। लेकिन दगा दे गई। उन्होंने कहा कि भाजपा भी इससे जुदा नहीं है।
किसानों को 19 हजार करोड़ की माफी का वादा किया, लेकिन वोट लेकर मुकर गई। इसके पूर्व मुख्य अतिथि जिला प्रभारी लल्लन राम सहित उपस्थितजनों ने बाबा साहब अंबेडकर व कांशीराम की चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। सम्मेलन को महफूज आलम, अवधेश राजभर, सुभाष पासवान, मुन्ना कुंवर, गौतम चौहान, सुशीला राजभर, संतोष राम, वीरेंद्र गुप्ता, जनार्दन चौधरी, सुरेंद्र चौहान, लालचंद राम, मुकेश पांडेय आदि ने संबोधित किया। संचालन राजकुमार भारती ने किया। आभार आयोजक राजेश गुप्ता ने व्यक्त किया।