फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवर्तन यात्रा कल, दिग्गज करेंगे शुभारंभ

Mon, 07 Nov 2016 10:27 PM IST
Changes at home, will launch Giants
विज्ञापन
अमित शाह के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते सांसद भरत सिंह ।
विज्ञापन
भाजपा की परिवर्तन यात्रा की शुरूआत नौ नवंबर को बुधवार को नगर के तिखमपुर स्थित टाउन पालीटेक्निक में सभा को संबोधित करने और यात्रा को हरी झंडी दिखाने के साथ होगी। परिवर्तन यात्रा को सफल बनाने के लिए भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ता ने पूरी ताकत लगा दी है। इस यात्रा के बहाने भाजपा के दिग्गज नेता शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में हैं।  
विज्ञापन



परिवर्तन यात्रा को उत्तर प्रदेश के 2017 विधानसभा चुनाव प्रचार के आगाज के रूप में देखा जा रहा है। यात्रा नगर के टाउन पाॅलीटेक्निक कॉलेज से शुरू होने वाली यात्रा को हरी झंडी दिखाने से पहले सभा को राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ ही गृहमंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र, प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य संबोधित करेंगे। परिवर्तन यात्रा को हरी झंडी दिखाकर भाजपा दिग्गज दिल्ली रवाना हो जाएंगे। इसके बाद परिवर्तन यात्रा की अगुवाई कर रहे केंद्रीय सूक्ष्म उद्योगमंत्री कलराज मिश्र तथा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य कदम चौराहा स्थित शहीद मंगल पांडेय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।

वहां से फिर हनुमानगंज, सुखपुरा, पचखोरा, खड़सरा, सिकंदरपुर, मालदह, बेल्थरारोड, मालीपुर, नगरा, रसड़ा, चिलकहर, फेफना, चितबड़ागांव मोड, नरहीं, लक्ष्मणपुर, भरौली, होते हुए कोरंटाडीह डाकबंगले में रात्रि विश्राम करेंगे। दूसरे दिन 10 नवंबर को सिकंदरपुर तथा बेल्थरारोड में सभा की जाएगी। बाकी स्थानों पर मंडल अध्यक्ष तथा प्रमुख नेताओं के नेतृत्व में परिवर्तन यात्रा का माल्यार्पण तथा स्वागत होगा। 11 नवंबर को सुबह आठ बजे जलपान के बाद यह यात्रा भांवरकोल, गाजीपुर के लिए प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें